Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 जनवरी 2019, शनि का इन राशियों पर रहेगा प्रभाव | यह करे उपाय...

Jan 11 2019

Posted By:  Sandeep

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | मकरसंक्रांति निकट है | सूर्य के साथ-साथ शनि का भी राशियों पर प्रभाव रहेगा | इसलिए अपने आप को हनुमान जी को समर्पित कर देवे | जानिए 12 जनवरी 2019 का राशिफल क्या कहता है |

 
मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
घर की आर्थिक स्थिति ख़राब रहेगी | इसलिए फिजूल खर्चो से खुद को बचाये | लेकिन मन में ग्लानि लाने की कोई भी आवश्यकता नहीं है | अपने आप को भगवान बालाजी के चरणों में समर्पित कर दे | कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लेवे |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
घर में अचानक बाधा आ सकती है | इसलिए मन में नकारात्मक भाव आएंगे | परिश्रम का महत्त्व समझे | फालतू वाद-विवाद में ना पड़े | शनि दृष्टि से बचने के लिए हनुमान जी का चरणामृत पीवे | सब शुभ होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज का आपका दिन शुभ है | यदि भक्त हनुमान को सिन्दूर और जनेऊ अर्पित की जाती है तो सारी मनोकामनाएं सफल हो जाएंगी | आय में वृद्धि होगी | कला की ओर अधिक आकर्षित होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
यह समय विवाह के लिए अनुकूल है | यदि संभव हो तो विवाह शीघ्र कर लेवे | लेकिन इस समय शत्रु पक्ष मजबूत और सक्रीय है | इसलिए समाज में वह आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेगा | सुन्दरकाण्ड का पाठ करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी | यात्रा के योग बन रहे है | घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी | किसी कार्य को करने में अधिक मेहनत नहीं लगेगी | बजरंगबली को प्रसन्न रखे |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष:-
यह समय आपकी परीक्षा है | शत्रु उकसाने में लगा हुआ है | धैर्य और समझ का पूर्ण रुप से इस्तेमाल करे | बजरंगबली के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा अर्पण करे |



तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो:-
दिन की शुरुआत नए संकल्पो के साथ होगी | वाहन क्रय करने के योग है | पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा | हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाना शुभ रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
संतान की उन्नति की चिंता रहेगी | किसी शख्स से आप मन की बात कहना चाहते है | व्यापार आपके लिए अच्छा रहेगा | किसी व्यक्ति की देखा-देखी ना करे | मन प्रसन्न नहीं है | हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पण करे | 

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा | काम धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी | किसी व्यक्ति विशेष का आपको सहयोग मिलेगा | अपने आप को कमजोर ना समझे | आत्मविश्वास बनाये रखे | बजरंगी को लाल रंग का चोला अर्पित करे |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
बोलने से पहले सोचे | यात्रा के योग बन रहे है | किसी भी कार्य को करते समय ईश्वर का ध्यान अवश्य कर लेवे | इस समय वाहन क्रय करना शुभ है | हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करे |

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आजकल आपका मन काफी चिड़चिड़ा बना हुआ है | इसलिए खुद को ईश्वर के प्रति समर्पित कर दीजिए | यदि सुन्दर काण्ड का पाठ करते है तो मंगल होगा | गृह क्लेश से बचे | मन की इच्छाओ पर नियंत्रण रखे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
परिवार के लोगो से सहयोग मिलेगा | घर में सुख-शांति बनी रहेगी | व्यापार अच्छा चलेगा | आय से अधिक व्यय नहीं करे | हनुमान जी को गुड़ का भोग लगावे |


दोस्तों, यह था 12 जनवरी 2019 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | इस समय सूर्य के साथ शनि का राशियों पर प्रभाव है | इसलिए शनि दृष्टि से बचने के लिए हनुमान जी की भक्ति में लीन हो जावे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर